![]() |
भारत-पाक तनाव के चलते IPL 2025 को BCCI ने किया सस्पेंड
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण IPL 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अस्थायी रूप से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। यह निर्णय देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लिया गया है। 8 मई की रात पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच अचानक रद्द किया गया, और इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए लीग को अस्थायी रूप से रोक दिया।
इस लेख में हम जानेंगे कि IPL 2025 को क्यों सस्पेंड किया गया, इससे कौन-कौन से मैच प्रभावित हुए हैं, क्या इसका नया शेड्यूल आएगा, और क्या यह स्थगन स्थायी हो सकता है।
IPL 2025 क्यों हुआ सस्पेंड?
IPL Suspended due to War:
देश की सुरक्षा स्थिति गंभीर हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी घुसपैठ और हमले की कोशिशें देखी गई हैं। इस बीच देश में युद्ध जैसे हालात बन चुके हैं।
BCCI के एक अधिकारी ने कहा:
“जब देश युद्ध की स्थिति में है, तो क्रिकेट का आयोजन करना उचित नहीं। ऐसे समय में हमारा पहला कर्तव्य देश के साथ खड़ा होना है।”
कौन-कौन से मैच हुए प्रभावित?
8 मई को धर्मशाला में होने वाला मैच पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। फिर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द हुआ। 9 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला भी नहीं हो सका।
प्रभावित मैच:
पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (रद्द)
RCB vs LSG (स्थगित)
टिकटों की रकम लौटाई जा रही है, और BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया है।
बम धमकी से और बढ़ी चिंता
IPL 2025 Live Updates:
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और चेन्नई के स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
DDCA और पुलिस को इस संबंध में ईमेल मिला है।
चेन्नई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इन धमकियों के बाद बीसीसीआई का यह फैसला और भी जरूरी बन गया।
PSL 2025 भी प्रभावित
सिर्फ IPL ही नहीं, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 भी इस तनाव का शिकार हुआ है। PCB ने शेष मैच दुबई शिफ्ट कर दिए हैं। इससे साफ है कि पूरे दक्षिण एशिया में क्रिकेट आयोजनों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
आगे क्या होगा? IPL 2025 का भविष्य
BCCI के अनुसार, IPL को अनिश्चितकाल के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एक हफ्ते के लिए सस्पेंड किया गया है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि हालात सामान्य होते ही टूर्नामेंट का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
संभावित भविष्य:
6 जून को भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।
IPL के बचे हुए मैच इंग्लैंड दौरे के बाद खेले जा सकते हैं।
एशिया कप और बांग्लादेश दौरे को टाला जा सकता है।
बीसीसीआई का आधिकारिक बयान
BCCI ने अभी तक मीडिया को पूरा आधिकारिक प्रेस रिलीज नहीं दिया है, लेकिन आंतरिक रूप से सभी टीमों को सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा हालात की समीक्षा के बाद ही लीग को दोबारा शुरू किया जाएगा।
जनता की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर हलचल
सोशल मीडिया पर IPL सस्पेंशन की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस जहां निराश हैं, वहीं ज्यादातर लोग बीसीसीआई के फैसले का समर्थन कर रहे हैं।
एक ट्विटर यूज़र ने लिखा:
"देश पहले, क्रिकेट बाद में। बीसीसीआई ने सही फैसला लिया।"
निष्कर्ष: क्रिकेट नहीं, देश पहले
IPL 2025 का सस्पेंड होना एक भावनात्मक फैसला जरूर है, लेकिन ज़रूरी भी। जब देश युद्ध जैसे हालात में है, तो खेल आयोजन करना नैतिक रूप से गलत हो सकता है। बीसीसीआई ने यह दिखाया है कि वो केवल एक खेल संस्था नहीं, बल्कि देश के साथ खड़ी संस्था है।
हमें गर्व है भारतीय सेना पर, और हम सबकी प्राथमिकता अभी देश की सुरक्षा होनी चाहिए।
क्या आगे IPL रद्द हो सकता है?
अगर हालात नहीं सुधरे तो IPL 2025 के शेष मैच रद्द भी हो सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई फिलहाल इसे सिर्फ टालने के मूड में है, लेकिन युद्ध जैसी स्थिति में भविष्य अनिश्चित है।
अगर आप IPL 2025 से जुड़ी हर ताज़ा खबर चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को फॉलो करें और कमेंट में अपनी राय ज़रूरद दीजियेगा ।


Ipl kab start hoga
जवाब देंहटाएं